आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha | नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...
Stocks to Watch: आज Swan Energy और EIH समेत इन शेयरों से होगा फायदा, तेजी के संकेत
Stock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर बुधवार को मामूली तेजी देखने को मिली थी। दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 16.09 अंक बढ़कर 81,526.14 अंक पर पहुंचा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 31.75 अंक चढ़कर 24,641.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
हाइलाइट्स
- घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ हुआ था बंद
- सेंसेक्स 16.09 अंक बढ़कर 81526.14 पर पहुंचा था
- निफ्टी 31.75 अंक चढ़कर 24641.80 पर हुआ था बंद
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार निवेशकों के सतर्क रुख की वजह से बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में 16 अंक की बढ़त रही थी। वहीं, निफ्टी करीब 32 अंक चढ़ा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 16.09 अंक यानी 0.02 फीसदी बढ़कर 81,526.14 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी तीन दिन की गिरावट से उबरते हुए 31.75 अंक यानी 0.13 फीसदी बढ़कर 24,641.80 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 17 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे थे। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर में बढ़त दर्ज की गई थी। दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही थी। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 1.59 अंक बढ़कर 81,510.05 अंक पर और एनएसई निफ्टी 8.95 अंक गिरकर 24,610.05 अंक पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें PNC Infratech, Jupiter Wagons, Swan Energy, Jubilant Ingrevia, Titagarh Wagons, Ircon International और EIH शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने ITI Ltd, Mahindra Lifespace, CCL Products, Brigade Enterprises, PNB Housing, Emami और Trident Ltd के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें