google-site-verification: google722da71d349632d6.html चीन ने वीरान द्वीप को बनाया न्‍यूक्लियर बम बनाने की फैक्‍ट्री, ड्रैगन के फास्ट फ्रीडर रिएक्‍टर से आया तीसरा परमाणु युग, उड़े होश सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

चीन ने वीरान द्वीप को बनाया न्‍यूक्लियर बम बनाने की फैक्‍ट्री, ड्रैगन के फास्ट फ्रीडर रिएक्‍टर से आया तीसरा परमाणु युग, उड़े होश

 

चीन ने वीरान द्वीप को बनाया न्‍यूक्लियर बम बनाने की फैक्‍ट्री, ड्रैगन के फास्ट फ्रीडर रिएक्‍टर से आया तीसरा परमाणु युग, उड़े होश

चीन बहुत तेजी से अपने परमाणु हथियारों का विस्तार और आधुनिकीकरण कर रहा है। ऐसा अनुमान है कि अगले छह साल में चीन के परमाणु हथियारों की संख्या एक हजार को पार कर जाएगी। चीन की नई परमाणु क्षमताओं में परमाणु मिसाइल साइलो का सबसे बड़ा निर्माण भी शामिल है।

हाइलाइट्स

  • चीन तेजी से बढ़ा रहा है अपने परमाणु हथियारों की संख्या
  • परमाणु क्षमताओं की पूरी सीरीज विकसित कर रहा है चीन
  • चांगबियाओ द्वीप में नया परमाणु रिएक्टर बनाया जा रहा है
China nuclear.
साल 2030 तक चीन के परमाणु हथियारों की संख्या 1000 पार कर सकती है।
बीजिंग: चीन बीते कुछ वर्षों से अपना परमाणु हथियारों को जखीरा बढ़ाने पर काफी ज्यादा जोर दे रहा है। इसी कड़ी में आगे बढ़ने के लिए उसने चांगबियाओ को अपना खास ठिकाना बनाया है। पूर्वी चीन सागर में स्थित चांगबियाओ बीते कुछ समय तक काफी हद तक निर्जन द्वीप था लेकिन हाल के वर्षों में चीनी सरकार ने यहां परमाणु रिएक्टर परियोजना 'फास्ट ब्रीडर' खड़ी की है। ये क्षेत्र की दो न्यूक्लियर यूनिट में से एक है। इस पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का दावा है कि यह नागरिक उद्देश्यों के लिए है। दूसरी ओर पश्चिमी अधिकारियों का मानना है कि यह छोटा द्वीप बीजिंग के बढ़ते परमाणु शस्त्रागार का केंद्र बन सकता है।
ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल सर टोनी राडाकिन ने चीन के बढ़ते खतरे पर चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया 'तीसरे परमाणु युग' में प्रवेश कर चुकी है। चीन तेजी से अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहा है। इसके जल्द ही रूस और अमेरिका के बराबर पहुंचने का अनुमान है। पश्चिमी अफसरों का कहना है कि चीन की बढ़ती ताकत वैश्विक परमाणु महाशक्तियों का संतुलन बिगाड़ सकती है। सर टोनी ने चीन और रूस के अलावा ईरान और उत्तर कोरिया से भी खतरा कहा है।

फास्ट फ्रीडर को लेकर क्या हैं खतरे

विशेषज्ञों को डर है कि एक बार चालू होने के बाद चीन के इन दोनों फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों का उपयोग हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम के उत्पादन के लिए किया जाएगा। इससे परमाणु मिसाइलों का निर्माण भी किया जा सकता है। पश्चिमी सुरक्षा अधिकारियों के लिए सबसे ज्यादा चिंताजनक यह है कि रूस रिएक्टरों को संचालित करने के लिए आपूर्ति प्रदान करके चीन की परमाणु क्षमताओं का विस्तार करने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।

रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा निगम रोसाटॉम ने चीन को ईंधन भेजा है जो चांगबियाओ में चीन के फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों के संचालन के लिए आवश्यक है।रोसाटॉम ने चीन के परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों के निर्माण सहित मौजूदा परियोजनाओं में सहयोग का विस्तार करना है।


फास्ट ब्रीडर रिएक्टर कैसे काम करते हैं

चीन ने ने अपनी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का आधुनिकीकरण किया है, जिसका उपयोग परमाणु हमले करने के लिए किया जा सकता है। ICBM को संग्रहीत करने के लिए डिजाइन किए गए तीन नए साइलो फील्ड पर निर्माण शुरू किया है और दो 'फास्ट ब्रीडर' रिएक्टरों को पावर ग्रिड से जोड़ने की प्रक्रिया में है। अमेरिकी रक्षा विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन अपने नए CFR-600 रिएक्टरों का उपयोग अन्य परमाणु पुनर्संसाधन सुविधाओं के साथ-साथ अपने तेजी से बढ़ते शस्त्रागार के लिए प्लूटोनियम का उत्पादन करने के लिए कर सकता है। पहला ब्रीडर इस साल अप्रैल में अपनी क्षमता के लगभग 50 प्रतिशत पर शुरू हुआ और इस साल के अंत तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा। दूसरे के साल 2026 में कभी भी चालू होने की उम्मीद है।
फास्ट ब्रीडर रिएक्टर एक परमाणु रिएक्टर है जो मूल रूप से खपत किए जाने वाले परमाणु ईंधन की तुलना में अधिक प्लूटोनियम उत्पन्न करने के लिए तेज न्यूट्रॉन का उपयोग करता है। इससे अल्ट्रा-शुद्ध प्लूटोनियम-239 का उत्पादन हो सकता है, जो परमाणु हथियारों में उपयोग के लिए आदर्श है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रत्येक रिएक्टर हर साल लगभग 200 किलोग्राम हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन कर सकता है, जो 50 परमाणु वारहेड के लिए पर्याप्त है। हालांकि फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों में उत्पादित प्लूटोनियम का उपयोग सीधे परमाणु हथियारों के लिए नहीं किया जा सकता है,उन्हें पहले संसाधित किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल

  जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल Dulha Dulhan Ka Video: वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन में किसी बात पर बहस होती है, जो जल्द गंभीर तकरार का रूप ले लेती है. इसके बाद जयमाला के स्टेज पर जो कुछ भी होता है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन Image Credit source: Instagram/@bridal_lehenga_designn TV9 Bharatvarsh  |  Updated on:  Nov 29, 2024 | 11:10 AM शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और भावनाओं का दौर आम बात है, लेकिन कभी-कभी कैमरे पर ऐसी घटनाएं भी कैद हो जाती हैं जो न सिर्फ चौंकाने वाली होती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इसमें देखा जा सकता है कि जयमाला रस्म के ठीक बाद दूल्हा-दुल्हन में किसी बात को लेकर बहस होती है. फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. यह दृश्य देखकर स्टेज पर मौजूद दोन...