google-site-verification: google722da71d349632d6.html थाई राजकुमारी से विवाह, मलेशिया के छठे अमीर, तेल, गैस, टेलीकॉम के किंग... AK को कितना जानते हैं आप? सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

थाई राजकुमारी से विवाह, मलेशिया के छठे अमीर, तेल, गैस, टेलीकॉम के किंग... AK को कितना जानते हैं आप?

थाई राजकुमारी से विवाह, मलेशिया के छठे अमीर, तेल, गैस, टेलीकॉम के किंग... AK को कितना जानते हैं आप?

मलेशिया में AK के नाम से मशहूर अरबपति बिजनेसमैन आनंद कृष्णन का निधन हो गया है। 86 वर्ष के कृष्णन पूर्व मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के करीबी थे। उन्होंने थाई राजकुमारी से विवाह किया था। आनंद कृष्णन मलेशिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनका नाम एयरसेल-मैक्सिस सौदे में भी आया था।

Ananda Krishnan
आनंद कृष्णन
कुआलालंपुर: मलेशियाई अरबपति बिजनेसमैन आनंद कृष्णन का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें मलेशिया में AK के नाम से भी जाना जाता था। उनके बिजनेस तेल और गैस से लेकर दूरसंचार तक फैले हुए हैं। कृष्णन के निधन की पुष्टि उनकी निजी निवेश कंपनी ने की है। कंपनी ने उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया है। आनंद कृष्णन ने हमेशा ही प्रचार से परहेज किया। हालांकि, 1980 के दशक के मध्य में रॉक स्टार बॉब गेल्डोफ़ द्वारा आयोजित लाइव एड कॉन्सर्ट को फाइनेंस करने के कारण उनकी ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई थी।

तेल और टेलीकॉम सेक्टर में चलता था सिक्का


युवा उद्यमी के रूप में उन्होंने पहले तेल व्यापार और फिर जुआ क्षेत्र में कदम रखने से पहले एक बिजनेस कंसल्टेंसी फर्म की स्थापना की। 1990 के दशक में, उन्होंने मल्टीमीडिया वेंचर्स में विविधता लाई। AK के नाम से मशहूर आनंद कृष्णन की मलेशिया की सबसे बड़ी दूरसंचार ऑपरेटर मैक्सिस, सैटेलाइट ब्रॉडकास्टर एस्ट्रो मलेशिया और ऑयलफील्ड सर्विस प्रोवाइडक बुमी आर्मडा जैसी कई बड़ी कंपनियों में हिस्सेदारी थी। भारत की एयरसेल और श्रीलंका की SLTMobitel में भी उनकी हिस्सेदारी थी।

महाथिर मोहम्मद के करीबी थे कृष्णन


आनंद सरकारी तेल कंपनी पेट्रोनास के संस्थापक निदेशक थे और पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के करीबी थे। आनंद कृष्णन ने ही 1990 के दशक की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री को प्रतिष्ठित 88-मंजिला पेट्रोनास ट्विन टावर्स बनाने का आइडिया बेचा था। फोर्ब्स के अनुसार, आनंद कृष्णन 5.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ मलेशिया के छठे सबसे धनी व्यक्ति थे। आनंद ने खुद को हमेशा लो प्रोफाइल रखने का प्रयास किया।

एयरसेल-मैक्सिस सौदे में आया था नाम


2014 में एयरसेल-मैक्सिस सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले में भी आनंद कृष्णन का नाम आया था। हालांकि मैक्सिस ने किसी भी गलत काम से इनकार किया। यह मामला अब भी कोर्ट में चल रहा है। आनंद कृष्णन अंग्रेजों के शासनकाल में एक बड़े अधिकारी के बेटे थे, जिनका श्रीलंका से ब्रिटिश मलाया में ट्रांसफर किया गया था। इस कारण आनंद कुआलालंपुर में पले-बढ़े और 1964 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। थाई राजकुमारी से विवाह करने के बाद आनंद ने अपना अधिकांश समय यूरोप में बिताए।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत

शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत Authored By विद्या शर्मा  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 11 Dec 2024, 5:40 pm Subscribe अगर आपने आने वाली किसी शादी या दूसरे फंक्शन के लिए आउटफिट सिलेक्ट कर लिया है पर मेकअप और लिपस्टिक का समझ नहीं आ रहा है तो हमारे ये लेख आपके लिए ही है। मेकअप तो आप अपने स्किन टाइप के अनुसार करें और लिपस्टिक कैसे चुननी है, आइए जानते हैं। शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत हम शादी के लिए तो कपड़ों का सिलेक्शन कर ही लेते हैं, ताकी हमसे खूबसूरत कोई और न लगे। लेकिन हमारे चेहरे का एक हिस्सा ऐसा है, जिस पर काफी हद तक ये निर्भर करता है कि हम कितने खूबसूरत लगेंगे। हम बात कर रहे हैं लिप्स यानी की होंठों की, जो मेकअप ही आन-बान और शान होते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3-3 लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताने वाले हैं, साथ ही ये भी बताएंगे कि वो किस कलर के आउटफिट के साथ मैच करेंगे। साथ ही आपके लुक को एनहान्स करने का भी काम करेंगे। आपकी ड्रेस का क्या कलर है? आइए...

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...