आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha | नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...
सिंगापुर में शॉपिंग मॉल के गेट पर शौच करना पड़ा भारी, भारतीय नागरिक पर लगा 25 हजार रुपये का जुर्माना
सिंगापुर में शॉपिंग मॉल के गेट पर शौच करना पड़ा भारी, भारतीय नागरिक पर लगा 25 हजार रुपये का जुर्माना
भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर सिंगापुर में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। इस व्यक्ति का नाम रामू चिन्नारसा है और उसने एक शापिंग मॉल के गेट पर शौच कर दिया था। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

सिंगापुर: सिंगापुर के मरीना बे सैंड्स स्थित ‘द शॉप्स’ मॉल के प्रवेश द्वार पर शौच करने वाले भारतीय निर्माण श्रमिक पर बृहस्पतिवार को 400 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया। यह घटना पिछले वर्ष 30 अक्टूबर की है। समाचारपत्र ‘टुडे’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार निर्माण श्रमिक रामू चिन्नारसा (37) ने पर्यावरणीय सार्वजनिक स्वास्थ्य (सार्वजनिक सफाई) विनियमों के तहत जुर्म कुबूल कर लिया है। दरअसल पिछले वर्ष अक्टूबर में फेसबुक पर घटना की एक तस्वीर सार्वजनिक हुई थी, जिसे लगभग दो दिनों में 1500 से अधिक ‘लाइक’ मिले थे, उस पर 1700 टिप्पणियां की गई थीं और 4,700 बार उसे साझा किया गया था।
समाचारपत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार इससे पहले रामू ने तीन बोतल शराब पी थी और ‘मरीना बे सैंड्स कैसीनो’ में जुआ खेला था। सुबह करीब पांच बजे वह कसीनो से बाहर निकला। वह शौच के लिए जाना चाहता था लेकिन बेहद नशे में होने के कारण वह शौचालय नहीं जा सका और उसने मॉल के प्रवेश द्वार पर ही शौच किया। खबर के अनुसार इसके बाद वह ‘मरीना बे सैंड्स’ के बाहर ही एक पत्थर की बेंच पर सो गया, फिर लगभग सुबह 11 बजे वह क्रांजी स्थित अपने ‘डॉरमेट्री’ लौटा।

उप लोक अभियोजक (डीपीपी) एडेल ताई ने कहा कि ‘मरीना बे सैंड्स’ के एक सुरक्षा अधिकारी ने उसी दिन सोशल मीडिया पर रामू से जुड़ा वीडियो देखा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। ‘टुडे’ के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान डिस्ट्रिक्ट जज क्रिस्टोफर गो एंग चियांग ने रामू से कहा, ‘खुद को शराब के नशे में इतना धुत मत कर लो कि इस तरह की घटनाएं हों। अगर इस तरह की घटना फिर हुई तो इससे भी ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि आगे ऐसा नहीं होगा।’
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें