google-site-verification: google722da71d349632d6.html Crush को तीन साल बाद लड़के ने किया मैसेज, फिर पता चली ऐसी बात कि सुनकर होश हो गए फाख्ता सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

Crush को तीन साल बाद लड़के ने किया मैसेज, फिर पता चली ऐसी बात कि सुनकर होश हो गए फाख्ता

 

Crush को तीन साल बाद लड़के ने किया मैसेज, फिर पता चली ऐसी बात कि सुनकर होश हो गए फाख्ता 

एक शख्स ने अपनी क्रश को डेटिंग के लिए पूछा लेकिन उस वक्त उसकी दाल नहीं गली। जिसके बाद शख्स ने तीन साल बाद फिर से उसे डेटिंग के लिए पूछा। लेकिन इस बार उसकी क्रश की तरफ से जो जवाब मिला, वह सुनकर उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

आपने ये बात जरूर सुना होगा कि आज के जमाने में प्यार के लिए कभी किसी का इंतजार नहीं करना चाहिए और उससे भी बड़ी बात ये कि अपने प्यार को पाने के लिए हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए। अगर आपने अपने प्यार के लिए इंतजार करना शुरू किया तो आपका प्यार कब किसी और के पास निकल जाएगा। इस बात की कोई गारंटी नहीं ले सकता। प्यार में कोई भी मौका सही नहीं होता, आपको अपने लिए खुद ही मौका बनाना पड़ता है। 

तीन साल बाद क्रश को फिर से किया अप्रोच

ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। जहां एक लड़का एक लड़की को बहुत चाहता था। जिसके बाद उसने एक डेटिंग ऐप के जरिए उस लड़की को मैसेज किया और अपनी दिल की बात कह दी। उस वक्त लड़की ने बोला कि वह डेटिंग के बारे में शायद तीन साल बाद सोचे। जिसके बाद लड़का 3 साल के खत्म होने का इंतजार करता रहा और फिर जब 3 साल खत्म हो गए तब एक बार फिर से उसने उस लड़की से बात की और उससे डेटिंग के बारे में फिर से पूछा। जिसे जवाब में लड़की ने जो भी जवाब दिया, वह सुनकर लड़के के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद लड़के ने उस चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। 

यूजर ने शेयर की अपनी चैट

दरअसल, इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर का नाम सैम वीनबर्ग (Sam Weinberg) है। जो एक कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। चैट को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि जिस लड़की को वे पसंद करते थे, उसे उन्होंने 3 साल पहले मैसेज किया था और डेटिंग करने के लिए अप्रोच किया था लेकिन उस वक्त बात नहीं बनी और उस वक्त लड़की ने उन्हें डेटिंग के लिए मना कर दिया था और कहा था कि 3 साल बाद शायद वह डेटिंग के बारे में सोचेगी। मगर जब उन्होंने तीन साल बाद मैसेज किया तो लड़की ने बताया कि अब उसकी इंगेजमेंट हो चुकी है, वह पेरिस में रहती है और जल्द ही ट्विंस बच्चों की मां बनने वाली है। जिसके बाद सैम का दिल बुरी तरह से टूट गया।

पोस्ट पर लोगों ने दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

इस चैट को शेयर करते हुए सैम ने कैप्शन में लिखा कि, “ये देखकर मुझे लगता है कि मैं बीमार हो जाउंगा!” उनके इस पोस्ट को अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लगभग तीन लाख लोगों ने लाइक किया है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग भी इस पर बड़ी संख्या में कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा - शायद लड़की झूठ बोल रही हो। दूसरे ने लिखा - तीन साल पहले ही भाई को समझ जाना चाहिए था। वो हिंट काफी नहीं थी क्या? ऐसे ही कई अन्य लोगों कमेंट करते हुए लिखा - भाई ने लड़की पर यकीन कैसे कर लिया।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल

  जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल Dulha Dulhan Ka Video: वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन में किसी बात पर बहस होती है, जो जल्द गंभीर तकरार का रूप ले लेती है. इसके बाद जयमाला के स्टेज पर जो कुछ भी होता है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन Image Credit source: Instagram/@bridal_lehenga_designn TV9 Bharatvarsh  |  Updated on:  Nov 29, 2024 | 11:10 AM शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और भावनाओं का दौर आम बात है, लेकिन कभी-कभी कैमरे पर ऐसी घटनाएं भी कैद हो जाती हैं जो न सिर्फ चौंकाने वाली होती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इसमें देखा जा सकता है कि जयमाला रस्म के ठीक बाद दूल्हा-दुल्हन में किसी बात को लेकर बहस होती है. फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. यह दृश्य देखकर स्टेज पर मौजूद दोन...