google-site-verification: google722da71d349632d6.html पूर्व CM चंपई सोरेन जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती, अस्पताल ने बताया हेल्थ अपडेट सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

पूर्व CM चंपई सोरेन जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती, अस्पताल ने बताया हेल्थ अपडेट

 

पूर्व CM चंपई सोरेन जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती, अस्पताल ने बताया हेल्थ अपडेट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन को ब्लड सुगर संबंधित बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Edited By: Amar Deep
Updated on: October 06, 2024 17:21 IST
चंपई सोरेन जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती।- India TV Hindi
Image Source : CHAMPAISOREN (X)चंपई सोरेन जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती।

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन को ब्लड सुगर संबंधित बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंपई सोरेन को शनिवार रात करीब 9 बजे जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंपई सोरेन के एक सहयोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्ड सुगर कम होने के बाद उन्हें चक्कर आने लगा। इसके बाद चंपई सोरेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चंपई सोरेन की हालत स्थिर है। 

एक्स पर पोस्ट की तस्वीर

पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर अस्पताल में भर्ती खुद की तस्वीर भी शेयर की है। एक्स पर उन्होंने लिखा है, 'स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित "मांझी परगना महासम्मेलन" में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहूंगा। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र पुर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा। जोहार!'

अस्पताल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

वहीं अस्पताल के महाप्रबंधक डॉ. सुधीर राय ने बताया, ‘‘सोरेन की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।’’ बता दें कि चंपई सोरेन ने अगस्त में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्टा में खुद के अपमान की बात कही थी। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद चंपई सोरेन दो फरवरी को प्रदेश के सीएम बने। हालांकि बाद में हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद तीन जुलाई को उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ा था। 

कौन हैं चंपई सोरेन

आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने 1990 के दशक में एक अलग राज्य के निर्माण की लंबी लड़ाई लड़ी। अपने इस योगदान के लिए उन्हें 'झारखंड का टाइगर' कहा जाता है। झारखंड का गठन 2000 में बिहार के दक्षिणी भाग से किया गया था। एक सरकारी स्कूल से मैट्रिक पास करने वाले चंपई सोरेन 1991 में अविभाजित बिहार में सरायकेला सीट से उपचुनाव के माध्यम से एक स्वतंत्र विधायक के रूप में निर्वाचित होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। चार साल बाद, उन्होंने झामुमो के टिकट पर इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और भाजपा के पांचू टुडू को हराया। 2000 के विधानसभा चुनाव में, जो राज्य में पहली बार हुआ था, उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अनंत राम टुडू से हार गए थे। उन्होंने 2005 में भाजपा उम्मीदवार को केवल 880 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट दोबारा हासिल की। चंपई सोरेन ने इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में चुनाव जीता।

यह भी पढ़ें- 

पंजाब में AAP प्रत्याशी के सीने में मारी गोली, विधायक ने SAD नेता पर लगाया आरोप

सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, एक ही परिवार के 5 मासूमों की मौत; 2 की तलाश जारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत

शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत Authored By विद्या शर्मा  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 11 Dec 2024, 5:40 pm Subscribe अगर आपने आने वाली किसी शादी या दूसरे फंक्शन के लिए आउटफिट सिलेक्ट कर लिया है पर मेकअप और लिपस्टिक का समझ नहीं आ रहा है तो हमारे ये लेख आपके लिए ही है। मेकअप तो आप अपने स्किन टाइप के अनुसार करें और लिपस्टिक कैसे चुननी है, आइए जानते हैं। शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत हम शादी के लिए तो कपड़ों का सिलेक्शन कर ही लेते हैं, ताकी हमसे खूबसूरत कोई और न लगे। लेकिन हमारे चेहरे का एक हिस्सा ऐसा है, जिस पर काफी हद तक ये निर्भर करता है कि हम कितने खूबसूरत लगेंगे। हम बात कर रहे हैं लिप्स यानी की होंठों की, जो मेकअप ही आन-बान और शान होते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3-3 लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताने वाले हैं, साथ ही ये भी बताएंगे कि वो किस कलर के आउटफिट के साथ मैच करेंगे। साथ ही आपके लुक को एनहान्स करने का भी काम करेंगे। आपकी ड्रेस का क्या कलर है? आइए...

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...