google-site-verification: google722da71d349632d6.html NEET-UG के रिजल्ट में फिर झोल! छात्रों ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, SC का आदेश नहीं मानने का आरोप सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

NEET-UG के रिजल्ट में फिर झोल! छात्रों ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, SC का आदेश नहीं मानने का आरोप

 

NEET-UG के रिजल्ट में फिर झोल! छात्रों ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, SC का आदेश नहीं मानने का आरोप

नीट-यूजी परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 32 लाख अभ्यार्थी शामिल हुए थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें इस प्रारूप में प्रकाशित किया गया है. सुप्रीमकोर्ट पेपर लीक सहित परीक्षा कराने में कथित अनियमितताओं के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है.

NEET-UG के रिजल्ट में फिर झोल! छात्रों ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, SC का आदेश नहीं मानने का आरोप
धर्मेंद्र प्रधान को अभ्यर्थियों ने लिखा पत्र.
फॉलो करें:

नीट-यूजी परीक्षा के मामले में अभ्यर्थियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 18 जुलाई के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है

.नीट अभ्यर्थियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखे पत्र में कहा कि एनटीए ने छात्रों का रोल नंबर वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं किया है. पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में एनटीए को छात्रों की पहचान छुपाते हुए पूरा परिणाम अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया था.

छात्रों के रोल नंबर पब्लिश करने की मांग

हालांकि एनटीए ने परिणाम जारी कर दिए हैं, लेकिन छात्रों के रोल नंबर छोड़ दिए हैं. अभ्यर्थियों ने अपने पत्र में एनटीए से छात्रों के रोल नंबर को भी प्रकाशित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि रोल नंबरों को शामिल करने से छात्र की पहचान से समझौता नहीं होता है. एनटीए ने रोल नंबरों को सीरियल नंबरों से बदल दिया है, जो संबंधित केंद्रों पर मूल रोल नंबरों के साथ क्रम में नहीं हैं.

एनटीए को भी लिखा पत्र

पत्र में कहा गया है कि सीरियल नंबरों में जानबूझकर किया गया यह फेरबदल सूचना तक सार्वजनिक पहुंच को बाधित करने के उद्देश्य से प्रेरित लगता है. ताकि याचिकाकर्ताओं और छात्रों को 22 जुलाई 2024 को होने वाली आगामी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की प्रभावी ढंग से सहायता करने से रोका जा सके. पत्र में एनटीए से अपील किया गया है कि वह परिणामों को इस तरह से अपलोड करें, जिसमें शहर और केंद्र द्वारा वर्गीकृत रोल नंबर शामिल हों.

अनियमितताओं को लेकर जांच

एनटीए ने नीट-यूजी के केंद्रवार और शहरवार परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए. यह परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है. नीट परिणाम के आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह पता चला कि पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से कथित रूप से लाभान्वित हुए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन कुछ केंद्रों में कई छात्रों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल

  जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल Dulha Dulhan Ka Video: वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन में किसी बात पर बहस होती है, जो जल्द गंभीर तकरार का रूप ले लेती है. इसके बाद जयमाला के स्टेज पर जो कुछ भी होता है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन Image Credit source: Instagram/@bridal_lehenga_designn TV9 Bharatvarsh  |  Updated on:  Nov 29, 2024 | 11:10 AM शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और भावनाओं का दौर आम बात है, लेकिन कभी-कभी कैमरे पर ऐसी घटनाएं भी कैद हो जाती हैं जो न सिर्फ चौंकाने वाली होती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इसमें देखा जा सकता है कि जयमाला रस्म के ठीक बाद दूल्हा-दुल्हन में किसी बात को लेकर बहस होती है. फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. यह दृश्य देखकर स्टेज पर मौजूद दोन...