google-site-verification: google722da71d349632d6.html Diabetes Medicine : खाने से पहले या बाद कब लेनी चाहिए शुगर की दवा? डॉक्टरों से जानें सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

Diabetes Medicine : खाने से पहले या बाद कब लेनी चाहिए शुगर की दवा? डॉक्टरों से जानें

 

Diabetes Medicine : खाने से पहले या बाद कब लेनी चाहिए शुगर की दवा? डॉक्टरों से जानें

भारत में डायबिटीज मरीजों का आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है. खानपान की गलत आदतों, जेनेटिक कारण और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल की वजह से लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं. डायबिटीज के मरीजों को दवा किस समय लेनी चाहिए यह जानना उनके लिए बहुत जरूरी है. इस बारे में हमने डॉक्टरों से बातचीत की है.

Diabetes Medicine : खाने से पहले या बाद कब लेनी चाहिए शुगर की दवा? डॉक्टरों से जानें
कब लेनी चाहिए डायबिटीज की दवाImage Credit source: Viktoriya Skorikova/Moment/Getty Images
फॉलो करें:

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके केस भारत में हर साल बढ़ते जा रहे हैं. आईसीएमआर के मुताबिक, देश में इस बीमारी के मरीजों का आंकड़ा 10 करोड़ से अधिक है. खानपान की खराब आदतें, बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारणों की वजह से लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं. यह बीमारी मुख्यतौर पर दो प्रकार की होती है. एक टाइप-1 और दूसरी टाइप-2 डायबिटीज है. इनमें टाइप-1 एक ऑटो इम्यून स्थिति है जो जेनेटिक कारण और अन्य वजहों से हो सकती है. टाइप -2 खराब जीवनशैली और खानपान से होती है. टाइप -2 डायबिटीज के मरीजों को दवा के सहारे अपना शुगर लेवल कंट्रोल करना होता है, जबकि टाइप-1 वालों को इंसुलिन लेना पड़ता है.

डायबिटीज बीमारी के मामलों में एक समस्या यह है कि इसका कोई इलाज नहीं है. अगर एक बार यह हो जाए तो केवल इसको कंट्रोल किया जा सकता है. दवाओं के सहारे और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाकर, हालांकि कईमामलों में इस बीमारी के मरीजों में अपनी दवा को किस समय लेना है इसपर कन्फ्यूजन रहता है. कुछ खाने से पहले लेते हैं कुछ खाने के तुरंत बाद, लेकिन दवा लेनी कब चाहिए इस बारे में हमने एक्सपर्ट्स से बातचीत की है.

कब लें डायबिटीज की दवा

दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ सुभाष गिरी बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को दवा खाने के समय का काफी ध्यान रखने की जरूरत है. दवा के बेहतर परिणाम तभी मिलते हैं जब आप इसको सही समय पर लेते हैं. टाइप 2 डायबिटीज के अधिकांश मरीज दिन में एक या दो बार दवा लेते हैं, लेकिन शुगर की दवा कब और कितनी बार लेनी है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका शुगर लेवल कंट्रोल में है या नहीं. यानी, अगर आपके शरीर में शुगर कंट्रोल में है तो दिन में एक बार या दो दिन में एक बार दवा खा सकते हैं.

अगर शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो आमतौर पर दवा दिन में दो बार खाने की सलाह दी जाती है. सुबह नाश्ते और रात के खाने के बाद दवा लेना सबसे बेहतर है. कोशिश करें कि भोजन करने के 25 मिनट के अंदर आप अपनी दवाई जरूर ले. इससे ज्यादा देरी न करें. खाली पेट शुगर की दवा न खाएं.

इंसुलिन इंजेक्शन कब लेना चाहिए

दिल्ली में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कमलजीत सिंह बताते हैं कि आमतौर पर टाइप-1 डायबिटीज मरीजों को इंसुलिन का इंजेक्शन लेने की जरूरत पड़ती है, हालांकि कुछ मामलों में टाइप-2 डायबिटीज के मरीज को भी इसे लेना पड़ता है. ऐसा तब होता है जब दवाओं से शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होता है. इंसुलिन का इंजेक्शन आपको भोजन करने से 20 से 25 मिनट पहले लेना चाहिए. इंजेक्शन लेने के थोड़ी देर बाद ही आपको कुछ खाना जरूरी है.

डॉ सिंह बताते हैं कि यदि आपको टाइप डायबिटीज है तो आपको जीवन भर इंसुलिन लेने की आवश्यकता होती है. इंसलुन लेने के समय को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए. अगर इस मामले में लापरवाही की जाती है तो शुगर लेवल बढ़ सकता है.

कितना होना चाहिए शुगर लेवल?

खाना खाने के बाद 200 mg/dL से कम होना चाहिए शुगर लेवल

खाली पेट

100 mg/dL से कम है तो आप स्वस्थ हैं 100 से 125 mg/dL को प्रीडायबिटीज माना जाता है.

126 mg/dL से अधिक को डायबिटीज माना जाता है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल

  जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल Dulha Dulhan Ka Video: वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन में किसी बात पर बहस होती है, जो जल्द गंभीर तकरार का रूप ले लेती है. इसके बाद जयमाला के स्टेज पर जो कुछ भी होता है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन Image Credit source: Instagram/@bridal_lehenga_designn TV9 Bharatvarsh  |  Updated on:  Nov 29, 2024 | 11:10 AM शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और भावनाओं का दौर आम बात है, लेकिन कभी-कभी कैमरे पर ऐसी घटनाएं भी कैद हो जाती हैं जो न सिर्फ चौंकाने वाली होती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इसमें देखा जा सकता है कि जयमाला रस्म के ठीक बाद दूल्हा-दुल्हन में किसी बात को लेकर बहस होती है. फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. यह दृश्य देखकर स्टेज पर मौजूद दोन...