google-site-verification: google722da71d349632d6.html Corona cases : क्यों फिर से बढ़ रहे कोरोना के केस? एक्सपर्ट्स से जानें सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

Corona cases : क्यों फिर से बढ़ रहे कोरोना के केस? एक्सपर्ट्स से जानें

 

Corona cases : क्यों फिर से बढ़ रहे कोरोना के केस? एक्सपर्ट्स से जानें

बीते कुछ महीनों से दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि केस का ग्राफ ज्यादा नहीं है, लेकिन मामलों में कुछ इजाफा हुआ है. फिर से कोविड के केस क्यों बढ़ रहे हैं और क्या इससे कोई खतरा है? इस बारे में एक्सपर्ट्स ने बताया है.

Corona cases : क्यों फिर से बढ़ रहे कोरोना के केस? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या फिर से बढ़ रहा है कोरोना वायरस
फॉलो करें:

अमेरिका समेत दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस के केस फिर से बढ़ रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्पति जो बाइडन भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. अमेरिका के कैलिफोर्निया, मैरीलेंड और टेक्सास में कोविड के मामलों में इजाफा देखा गया है. अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम विभाग ने यह रिपोर्ट जारी की है. भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में भी कोविड का मामला सामने आया हैं. बीते दिनों अभिनेता अक्षय कुमार भी कोविड से संक्रमित पाए गए थे. कोविड के ये कुछ केस फिर से आने के बाद इस वायरस के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

क्या कोविड के केस दुनियाभर में फिर से बढ़ेंगे, क्या फिर कोई नया खतरा होगा? आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

क्यों बढ़ रहे कोरोना के केस?

सफदरजंग अस्पताल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में एचओडी प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि कोरोना का वायरस खत्म नहीं हुआ है. वायरस कम्यूनिटी में रहता ही है लेकिन वह उतना एक्टिव नहीं रहता और न ही संक्रमित मरीजों में उसके खास लक्षण दिखाई देते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लोग कोविड की जांच करा लेते हैं. ऐसे में जांच में कोई पॉजिटिव भी आ सकता है.

डॉ जुगल किशोर के मुताबिक, इस मौसम में कई प्रकार के वायरस एक्टिव भी हो जाते हैं. कोविड का वायरस भी मौजूद है तो कुछ लोग इससे संक्रमित हो जाते हैं, लेकिन इसमें पैनिक होने वाली कोई बात नहीं है. कोविड अब खतरनाक नहीं है. इसके सारे सब वेरिएंट्स ही आ रहे हैं. समय के साथ कोविड का वायरस कमजोर हो गया है, हालांकि ये वायरस अभी भी मौजूद है. इसलिए यह नहीं सोचना चाहिए कि कोविड हमेशा के लिए खत्म हो गया है. इसलिए अगरकिसी इलाके में केस बढ़ते हैं तो वहां लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

अगर कोई संक्रमित है तो कहां जांच कराए

डॉ जुगल किशोर बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं जो वह किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में जाकर जांच करा सकता है. पहले डॉक्टर मरीज का चेकअप करते हैं अगर डॉक्टरों को लगता है कि कोरोना की जांच की जरूरत है तो अस्पताल के कोविड सेंटर में मरीज की जांच हो जाती है. जांच में अगर मरीज कोविड पॉजिटिव मिलता है तो निर्धारित प्रोटोकॉल के हिसाब से उसका इलाज किया जाता है.

इस मौसम में बढ़ती हैं वायरस वाली बीमारियां

दिल्ली में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कवलजीत सिंह बताते हैं कि अमेरिका में इस समय सर्दियां पड़ रही हैं. वहां सर्दियों के मौसम में कोविड के केस बढ़ते ही हैं. भारत में इस समय मानसून है. बारिश के इस मौसम में कई प्रकार के वायरस एक्टिव हो जाते हैं. इस वजह से फ्लू वाली बीमारियों और वायरल डिजीज के केस सामने आते हैं. इस मौसम में कोविड का वायरस भी एक्टिव हो जाते हैं. अगर कोविड जांच कराते हैं तो कुछ लोग पॉजिटिव मिल सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि आपमें कोविड हो, लेकिन कोई लक्षण ही न हो. चूंकि वायरस खत्म नहीं होता है तो ये लोगों को संक्रमित को करता है, लेकिन लक्षण नहीं आते, हां ,अगर कोई जांच कराता है तो वह पॉजिटिव आ सकता है. ज्यादा जांच होती है तो केस भी बढ़ सकते हैं, लेकिन अब कोरोना से कोई गंभीर खतरा नहीं है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल

  जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल Dulha Dulhan Ka Video: वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन में किसी बात पर बहस होती है, जो जल्द गंभीर तकरार का रूप ले लेती है. इसके बाद जयमाला के स्टेज पर जो कुछ भी होता है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन Image Credit source: Instagram/@bridal_lehenga_designn TV9 Bharatvarsh  |  Updated on:  Nov 29, 2024 | 11:10 AM शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और भावनाओं का दौर आम बात है, लेकिन कभी-कभी कैमरे पर ऐसी घटनाएं भी कैद हो जाती हैं जो न सिर्फ चौंकाने वाली होती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इसमें देखा जा सकता है कि जयमाला रस्म के ठीक बाद दूल्हा-दुल्हन में किसी बात को लेकर बहस होती है. फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. यह दृश्य देखकर स्टेज पर मौजूद दोन...