google-site-verification: google722da71d349632d6.html पहले गई कप्तानी, फिर हुआ तलाक, अब टीम से भी होंगे बाहर? पांड्या को हर हाल में पास करना होगा ये टेस्ट सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

पहले गई कप्तानी, फिर हुआ तलाक, अब टीम से भी होंगे बाहर? पांड्या को हर हाल में पास करना होगा ये टेस्ट

 

पहले गई कप्तानी, फिर हुआ तलाक, अब टीम से भी होंगे बाहर? पांड्या को हर हाल में पास करना होगा ये टेस्ट

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या निजी कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका में होने वाले तीन वनडे मैचों से ब्रेक लिया है. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले उन्हें ज्यादा से ज्यादा 3 वनडे मैच ही खेलने को मौका मिलेगा, जिसके चलते वनडे टीम में वापसी से पहले उन्हें एक बड़ा टेस्ट पास करना पड़ेगा.

पहले गई कप्तानी, फिर हुआ तलाक, अब टीम से भी होंगे बाहर? पांड्या को हर हाल में पास करना होगा ये टेस्ट
पांड्या को हर हाल में पास करना होगा ये टेस्ट. (फोटो- pti)
फॉलो करें:

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. वह रोहित के बाद टीम इंडिया के अलगे टी20 कप्तान माने जा रहे थे. लेकिन उनकी जगह सूर्यकुमार को ये मौका मिला है और उन्हें उपकप्तानी तक नहीं मिली है. दूसरी और उनकी पर्सनल लाइफ में भी कुछ सही नहीं चल रहा है. हाल ही में वह अपनी पत्नी नताशा स्तांकोविक से अलग हो गए हैं. इन सब के बीच हार्दिक पांड्या से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है.

हार्दिक पांड्या को हर हाल में पास करना होगा ये टेस्ट

अगले साल फरवरी में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के पास सिर्फ छह वनडे मैच बचे हैं. 3 वनडे मैच श्रीलंका में होगा और फिर भारत को अगले तीन वनडे मैच जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं. लेकिन हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका दौरे पर ना जाने का फैसला किया है. ऐसे में 50 ओवर के फॉर्मेट में हार्दिक की गेंदबाजी फिटनेस को लेकर संदेह बना हुआ है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ महीने घरेलू क्रिकेट में हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जाएगी. इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार्दिक खेलेंगे या नहीं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि चोट से वापसी के बाद हार्दिक ने टी20 क्रिकेट में सिर्फ चार ओवर की गेंदबाज़ी करके बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन हार्दिक को लंबे फॉर्मेट में परखा नहीं गया है. उनकी सहनशक्ति पर नजर रखने की जरूरत है. सेलेक्टर्स इस बात पर नजर रखेंगे कि साल के अंत में विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. अगर हार्दिक लंबे स्पैल नहीं फेंक पाते हैं तो उनकी टेंशन बढ़ सकती है.

वनडे फॉर्मेट में ही हुए थे चोटिल

हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इस मैच में वह चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ा था. उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए ही सूर्या को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है, ताकी पांड्या को समय-समय पर आराम दिया जा सके. वहीं, टी20 के साथ-साथ वनडे में भी उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल

  जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल Dulha Dulhan Ka Video: वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन में किसी बात पर बहस होती है, जो जल्द गंभीर तकरार का रूप ले लेती है. इसके बाद जयमाला के स्टेज पर जो कुछ भी होता है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन Image Credit source: Instagram/@bridal_lehenga_designn TV9 Bharatvarsh  |  Updated on:  Nov 29, 2024 | 11:10 AM शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और भावनाओं का दौर आम बात है, लेकिन कभी-कभी कैमरे पर ऐसी घटनाएं भी कैद हो जाती हैं जो न सिर्फ चौंकाने वाली होती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इसमें देखा जा सकता है कि जयमाला रस्म के ठीक बाद दूल्हा-दुल्हन में किसी बात को लेकर बहस होती है. फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. यह दृश्य देखकर स्टेज पर मौजूद दोन...