google-site-verification: google722da71d349632d6.html बारिश में बढ़ जाता है रैट फीवर का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

बारिश में बढ़ जाता है रैट फीवर का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका

 

बारिश में बढ़ जाता है रैट फीवर का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका

मानसून या बारिश के मौसम में भारत के कई हिस्सों में रैट फीवर के मामले सामने आते हैं. रैट फीवर का खतरा उन इलाकों में ज्यादा बढ़ जाता है जो बाढ़ प्रभावित हो. जानें ये बीमारी क्या होती है साथ ही जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके.

बारिश में बढ़ जाता है रैट फीवर का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका
क्या होता है रैट फीवरImage Credit source: Getty Images
फॉलो करें:

ज्यादा बारिश या बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इनमें से एक रैट फीवर भी है जो गंभीर बीमारियों की लिस्ट में आता है. साल 2018 में अकेले केरल में रैट फीवर से करीब 45 लोगों की मौत हुई थी. हर साल मानसून के दौरान बाढ़ के कारण इस खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. इसे लेप्टोस्पायरोसिस भी पुकारा जाता है. ये बैक्टीरियल इंफेक्शन की लिस्ट में आता है जिसमें मरीज को तेज बुखार की शिकायत होती है. टाइम पर अगर रोगी को मेडिकल ट्रीटमेंट न मिले तो उसकी मौत तक हो जाती है. चूहों से फैलने वाली ये बीमारी पानी के जरिए इंसानों में फैलती है. लेप्टोस्पायरोसिस आमतौर पर चूहों या कुत्तों में पाए जाने वाला वायरस है.

बाढ़ के दौरान चूहे जैसे जानवर और इंसान किसी न किसी तरीके से संपर्क में आ जाते हैं. लोगों में इस बीमारी के फैलने का अहम जरिए पानी है. ये संक्रमित पानी इंसानों को लेप्टोस्पायरोसिस से संक्रमित कर देता है. चलिए आपको बताते हैं कि ये बीमारी क्या होती है और इसके लक्षण क्या होते हैं. साथ ही जानें आप इससे किस तरह बच सकते हैं.

रैट फीवर की बीमारी कैसे फैलती है

बीमारी से संक्रमित जानवर के संपर्क में आने से ये बीमारी फैलती है. ऐसे जानवरों को टच करने, इनके झूठे भोजन का सेवन करने से और इनसे संक्रमित पानी को पीने या इसके संपर्क में आने से ये रोग शरीर में फैल जाता है. लेप्टोस्पायरोसिस का शिकार बने व्यक्ति से ये दूसरे व्यक्तियों में फैल जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये स्किन के जरिए भी हमारे अंदर पहुंच सकता है. दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉ. अंकित कुमार सिंह कहते हैं कि बारिश के मौसम में रैट फीवर के मामले बढ़ जाते हैं. ये फीवर संक्रमित चूहों के मूत्र से फैलता है. जब संक्रमित चूहें का मूत्र पानी में जाता है और कोई व्यक्ति उसके संपर्क में आ जाता है तो उसे रैट फीवर हो जाता है.

रैट फीवर के बाद नजर आते हैं ये लक्षण

इसका सबसे बड़ा लक्षण तेज बुखार है. अगर कोई व्यक्ति बाढ़ प्रभावित इलाके में है और उसे तेज बुखार की शिकायत हो रही है तो उसे डेंगू-मलेरिया के साथ रैट फीवर की जांच भी करानी चाहिए.

सिर में दर्द

बॉडी पेन

बॉडी का लाल होना

स्किन में रैशेज

पीलिया की शिकायत

रैट फीवर से बचाव के तरीके

दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल में डॉ. अजित जैन कहते हैं कि रैट फीवर से बचाव के लिए जरूरी है कि आप संक्रमित पानी न पीएं. यानी बारिश के दौरान पानी को उबालकर पीना ज्यादा बेहतर है. जिन इलाकों में बाढ़ आ रखी है वहां इस बात का अधिक ध्यान देना चाहिए.

कोशिश करें कि आप बाढ़ के पानी के संपर्क में न आएं. भूल से भी इस पानी का सेवन करें.

बाहर जा रहे हैं तो वाटरप्रूफ जूते और दस्ताने पहनकर निकलें. बाढ़ वाले इलाके में इस तरह की सेफ्टी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

गंदे पानी के संपर्क में आए भोजन का सेवन न करें. इसलिए मीट, मछली जैसी चीजों को खाने से परहेज करना ही बेहतर रहता है.

अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा सूखा रखने का प्रयास करें और हो सके तो खाने की चीजों को अच्छे से पकाएं.

सबसे जरूरी है कि अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं. या फिर बाहर निकलते समय अपने साथ सेनेटाइजर जरूर रखें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत

शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत Authored By विद्या शर्मा  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 11 Dec 2024, 5:40 pm Subscribe अगर आपने आने वाली किसी शादी या दूसरे फंक्शन के लिए आउटफिट सिलेक्ट कर लिया है पर मेकअप और लिपस्टिक का समझ नहीं आ रहा है तो हमारे ये लेख आपके लिए ही है। मेकअप तो आप अपने स्किन टाइप के अनुसार करें और लिपस्टिक कैसे चुननी है, आइए जानते हैं। शादी के हर फंक्शन में अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें लिपस्टिक शेड, तभी तो लगेंगी आप सबसे खूबसूरत हम शादी के लिए तो कपड़ों का सिलेक्शन कर ही लेते हैं, ताकी हमसे खूबसूरत कोई और न लगे। लेकिन हमारे चेहरे का एक हिस्सा ऐसा है, जिस पर काफी हद तक ये निर्भर करता है कि हम कितने खूबसूरत लगेंगे। हम बात कर रहे हैं लिप्स यानी की होंठों की, जो मेकअप ही आन-बान और शान होते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3-3 लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताने वाले हैं, साथ ही ये भी बताएंगे कि वो किस कलर के आउटफिट के साथ मैच करेंगे। साथ ही आपके लुक को एनहान्स करने का भी काम करेंगे। आपकी ड्रेस का क्या कलर है? आइए...

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...