google-site-verification: google722da71d349632d6.html बजट 2024 से पहले टमाटर ने बिगाड़ा मिडिल क्लास का ‘बजट’, कीमत 100 रुपए पार सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Authored By Rakesh Jha  |  नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Dec 2024, 5:02 am Subscribe Horoscope Today 12 December 2024 : आज 12 दिसंबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होते हुए दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। जबकि दूसरी ओर चंद्रमा से चौथे भाव में मंगल चंद्रमा की राशि में होकर अत्यंत शुभ फलदायी राशि परिवर्तन योग में संचार करेंगे। इस ग्रह योग के साथ आज चंद्रमा गुरु के द्वादश भाव में भी होंगे जो एक शुभ स्थिति है, ऐसे में आज का दिन कन्या तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 : कन्या, तुला और कुंभ राशि पर चंद्र मंगल योग का दिखेगा शुभ प्रभाव, पाएंगे लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल Aaj Ka Rashifal 12 December 2024 : 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदा...

बजट 2024 से पहले टमाटर ने बिगाड़ा मिडिल क्लास का ‘बजट’, कीमत 100 रुपए पार

बजट 2024 से पहले टमाटर ने बिगाड़ा मिडिल क्लास का ‘बजट’, कीमत 100 रुपए पार

पहले गर्मी और अब बारिश ने टमाटर की कीमतों की सप्लाई के सामने संकट खड़ा कर दिया है. जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं. वहीं दूसरी ओर आलू और प्याज के दाम में भी इजाफा देखने को मिला है. हरी सब्जियों की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं.

बजट 2024 से पहले टमाटर ने बिगाड़ा मिडिल क्लास का 'बजट', कीमत 100 रुपए पार
टमाटर हुआ महंगाई से लालImage Credit source: PTI
फॉलो करें:

देश की राजधानी दिल्ली में मदर डेयरी के रिटेल स्टोर सफल पर टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं. जबकि सरकारी आंकड़ों में दिल्ली में टमाटर की कीमतें 93 रुपए प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है. अधिकारियों ने बताया कि पहले गर्मी और अब बारिश की वजह से टमाटर की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर आलू प्याज के दाम भी हाफ सेंचुरी पर दिखाई दे रहे हैं. इसका मतलब है कि आलू-प्याज और टमाटर की कीमतों नें आम लोगों का बजट ऐसे समय पर बिगाड़ दिया है, जब देश की वित्त मंत्री कुछ दिनों में देश का आम बजट संसद में पेश करने वाली हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर के साथ-साथ आलू और प्याज के दाम कितने हो गए हैं.

दिल्ली में टमाटर 100 रुपए

देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर का भाव 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. दिल्ली में मदर डेयरी के खुदरा बिक्री केंद्र ‘सफल’ पर टमाटर 100 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं. उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 93 रुपए प्रति किलोग्राम थी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 73.76 रुपए प्रति किलोग्राम था.

क्यों हो रहा है इजाफा

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अत्यधिक गर्मी और उसके बाद अत्यधिक बारिश से आपूर्ति में व्यवधान के चलते पिछले सप्ताह कीमतों में तेज वृद्धि हुई. अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें बहुत ज़्यादा हैं. अत्यधिक गर्मी और उसके बाद अत्यधिक बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिससे खुदरा कीमतों में उछाल आया.

आलू और प्याज के दाम

पश्चिमी दिल्ली में मदर डेयरी स्टोर पर शनिवार को प्याज 46.90 रुपए प्रति किलोग्राम और आलू 41.90 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचा जा रहा था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्याज 50 रुपए प्रति किलोग्राम और आलू 40 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिल रहा है. प्याज का अखिल भारतीय औसत मूल्य 44.16 रुपए प्रति किलोग्राम और आलू का औसत मूल्य 37.22 रुपए प्रति किलोग्राम है.

हरी सब्जियों की कीमत में भी तेजी

दूसरी हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं. मदर डेयरी में शनिवार को तोरी 59 रुपए प्रति किलो, करेला 49 रुपए प्रति किलो, फ्रेंच बीन्स 89 रुपए प्रति किलो, भिंडी 49 रुपए प्रति किलो, टिंडा 119 रुपए प्रति किलो, हरी शिमला मिर्च 119 रुपए प्रति किलो, बैंगन (छोटा) 49 रुपए प्रति किलो, बैंगन (बड़ा) 59 रुपए प्रति किलो, परवल 49 रुपए प्रति किलो, लौकी 39 रुपए प्रति किलो और अरवी 69 रुपए प्रति किलो की दर से मिल रही थी.

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य                                       आज के तेज़-रफ़्तार जीवन में मानसिक तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति भावनात्मक या मानसिक दबाव महसूस करता है। यह दबाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां, या व्यक्तिगत संघर्ष। मानसिक तनाव न केवल व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, नींद की समस्याएं हो सकती हैं, और यहां तक कि अवसाद और चिंता जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव से निपटने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके कारण क्या हैं और इसे कैसे कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक...

अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास

  अब एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे, लोकसभा में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2024 पास बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक में एक नॉमिनी की जगह अब 4 नॉमिनी बनाने की अनुमति मिलेगी. इसका मकसद खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे की निकासी को आसान बनाना है. साथ ही विधेयक पारित होने के बाद बैंक अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक को हर शुक्रवार की जगह हर पखवाड़े के अंतिम दिन सौंपेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आनंद प्रकाश पांडेय  |  Updated on:  Dec 03, 2024 | 9:07 PM लोकसभा में 3 दिसंबर को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पारित हो गया है. इस विधेयक में एक बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही नए बैंकिंग कानून विधेयक में जमाकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और प्राइवेट बैंक में बेहतर सर्विस देने के प्रावधान हैं. ये विधेयक बिना दावे वाले शेयर, बांड, डिविडेंड के ब्याज या रिडेम्पशन आय को एजुकेशन और संरक्षण कोष में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे और ट्रांसफर और रिफंड क्लेम करने की सुविधा मिलेगी. बैंक निदेशकों का भी रखा ख्याल विधेयक में अन्...

जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल

  जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हो गई भयंकर लड़ाई, मारे चांटे ही चांटे; Video हुआ वायरल Dulha Dulhan Ka Video: वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन में किसी बात पर बहस होती है, जो जल्द गंभीर तकरार का रूप ले लेती है. इसके बाद जयमाला के स्टेज पर जो कुछ भी होता है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन Image Credit source: Instagram/@bridal_lehenga_designn TV9 Bharatvarsh  |  Updated on:  Nov 29, 2024 | 11:10 AM शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और भावनाओं का दौर आम बात है, लेकिन कभी-कभी कैमरे पर ऐसी घटनाएं भी कैद हो जाती हैं जो न सिर्फ चौंकाने वाली होती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इसमें देखा जा सकता है कि जयमाला रस्म के ठीक बाद दूल्हा-दुल्हन में किसी बात को लेकर बहस होती है. फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. यह दृश्य देखकर स्टेज पर मौजूद दोन...